एक ऐसा फुल जो दिखता है मुस्कुराते हुए मंकी की तरह।
दुनिया में कितने ही तरह के फूल और फल होते हैं। आपने मैसूर के किले में साल में एक बार खिलने वाले फूल के बारे में तो सुना और देखा ही होगा ।
लेकिन क्या आप एक ऐसे फूल के बारे में जानते हैं जो एकदम मंकी तरह दिखाई देता है।
यह मंकी के फेस से इतना मिलता-जुलता है कि ओरिजिनल नही आर्टिफिशियल नजर आता है, लेकिन यकीन मानिए ये फूल पूरी तरह ओरिजिनल और प्रकृति की शानदार कलाकारी का नमूना है। यह अजीबोगरी पौधा है मंकी आर्किड।
मंकी की फेस का यह फूल देखने पर ये बेहद क्यूट नजर आता है और ऐसा लगता है मानो मंकी ने अपने सिर पर अनोखी टोपी लगा रखी है। इसका साइंटिफिक नेम ड्रेकुला सिमिआ है।
यह अनोखा फूल, इक्वाडोर, कोलंबिया और पेरू स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। ये समुद्रतल से लगभग 1000 मीटर से 2000 मीटर पर पाए जाते हैं। यह एक सदाबहार फूल है।
हर मौसम में लिटिल स्माइली मंकी के साथ खिलता है। इसकी खुशबू ठीक वैसी ही होती है जैसी हम नारंगी के फल में महसूस करते हैं।